Jamui News: छात्र छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए सिखाए गए कराटे के गुर
जमुई, सितम्बर 9 -- Jamui News: सोनो। निज संवाददाता स्कूली छात्र-छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए जेनिथ सोशल फाउंडेशन की ओर से अपग्रेड मिडिल स्कूल तेलियाडीह में कराटे प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण शिविर में छात्र-छात्राओं को ब्लॉक, पंच सहित आत्मरक्षा की विभिन्न कराटे तकनीकों का अभ्यास के साथ उन्हें प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान फाउंडेशन के जिला महासचिव पियुष बरनवाल ने बताया कि आत्मरक्षा केवल लड़ना नहीं, बल्कि खतरे को पहचानना, उससे बचना और सुरक्षित रहना सीखना है।" उन्होंने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण से बच्चों में आत्मविश्वास के साथ अनुशासन और जागरूकता भी बढ़ती है। मौके पर स्कूल के एचएम सुरेश प्रसाद यादव, शिक्षक प्रकाश कुमार गुप्ता, सुजीत कुमार के अलावे काफी संख्या में छात्र-छात्रा मौजूद थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.