जमुई, जुलाई 2 -- Jamui News: झाझा, नगर संवाददाता अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र नरगंजो में महिला डॉक्टर के अनुपस्थित रहने की ग्रामीणों से लगातार मिल रही शिकायत के बाद सामाजिक कार्यकर्ता सूरज कुमार बरनवाल ने स्वास्थ्य केंद्र पहुंच कर मेडिकल इंचार्ज डॉक्टर अवधेश मिश्रा से जवाब-तलब किया तथा डॉ शिवानी के बिना सूचना के अनुपस्थित रहने पर अपनी कड़ी नाराजगी व्यक्त की। इस दौरान सूरज बरनवाल ने कहा कि नरगंजो क्षेत्र कभी नक्सल प्रभावित (लाल क्षेत्र) के रूप में जाना जाता था। सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से इस क्षेत्र को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। ऐसे समय में यदि सरकारी चिकित्सक एवं कर्मचारी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन नहीं करेंगे और बिना सूचना के अनुपस्थित रहेंगे, तो क्षेत्र के विकास एवं ग्रामीणों को बेहतर स्...