जमुई, जुलाई 26 -- Jamui News: चंद्रमंडीह । निज संवाददाता शनिवार को प्रखंड मुख्यालय से भीम आर्मी के बैनर तले नीट पेपर लीक और धांधली के विरोध में निकाले गए प्रदर्शन मार्च के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला व स्थानीय प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर दिखा। संवेदनशीलता को देखते हुए पूरे मार्च के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों और पुलिस बल की भारी मौजूदगी रही। ​झाझा एसडीपीओ राजेश कुमार के नेतृत्व में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। प्रशासनिक मोर्चे पर जिला परिवहन पदाधिकारी सुनील कुमार, वरीय उप समाहर्ता सावन कुमार, चकाई बीडीओ मनीष आनंद और सीओ राजकिशोर साह खुद मौके पर तैनात रहकर स्थिति पर पैनी नजर बनाए हुए थे। यह भी पढ़ें- प्रदर्शन करने अंदर जा रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका ​सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए आसपास के कई थानो...