जमुई, अक्टूबर 29 -- Jamui News: गिद्धौर । निज संवाददाता बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवात अर्णब का असर गिद्धौर में दिख रहा है। गुरुवार सुबह से ठंडी हवा के साथ रुक-रुक कर बारिश हो रही है। घने बादल से दिन में अंधेरा जैसा माहौल है। बारिश से बाजारों में चहल-पहल कम रही और आम जनजीवन प्रभावित हुआ। मौसम विभाग ने 31 अक्टूबर तक 26 जिलों में 40-50 किमी प्रति घंटे की हवा और वज्रपात का येलो-ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पटना, गया, जहानाबाद, बेगूसराय, खगड़िया, लखीसराय, दरभंगा, मधुबनी, सहरसा, समस्तीपुर समेत कई जिले शामिल हैं। खेत में खड़ी धान की फसल को लेकर किसान चिंतित हैं। यह भी पढ़ें- Madhubani News: चक्रवात अर्नब का दिखने लगा असर, दिनभर होती रही बूंदाबांदी विभाग ने पके धान की कटाई और अनाज ढ़ंकने की सलाह दी है। एक नवंबर के बाद मौसम सामान्य होने की संभावना जतायी ...