जमुई, अक्टूबर 23 -- Jamui News: ​चकाई । निज प्रतिनिधि बिहार विधान परिषद के कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव को लेकर शुक्रवार को प्रखंड मुख्यालय में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण व निष्पक्ष माहौल में मतदान कराया गया। अंचल कार्यालय परिसर स्थित मतदान केंद्र संख्या-152 पर कुल 721 मतदाताओं में से 420 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसमें 313 पुरुष और 107 महिला मतदाता शामिल हैं।​मतदान का प्रतिशत 58.25 रहा। शुरुआती समय में मतदान की रफ्तार काफी धीमी रही। सुबह 10 बजे तक मात्र 8 प्रतिशत वोट ही पड़े थे। दिन चढ़ने के साथ मतदान ने गति पकड़ी। शाम चार बजे तक वोटिंग हुई। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: खैरा में एमएलसी चुनाव के दौरान 57.32% मतदान, 867 में 497 मतदाताओं ने डाले वोट शांतिपूर्ण व पारदर्शी चुनाव संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी ...