जमुई, अक्टूबर 2 -- Jamui News: चकाई। निज संवाददाता प्रखंड के चकाई कांग्रेस कार्यालय में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157 वी जयंती कांग्रेसी नेता एवं कार्यकर्ताओं द्वारा समारोह पूर्वक मनाई गई। मौके पर काग्रेसियों द्वारा उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण क़र एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया एवं श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उसके उपरांत जयंती कार्यक्रक्त्रम को संबोधित करते हुए वरीय कांग्रेसी नेता सह जिला उपाध्यक्ष रामेश्वर यादव ने कहा कि राष्ट्र पिता महात्मा गांधी के बताये गए मार्ग पर चलना, उनके आदर्श एवं विचारों को अपने जीवन में आत्मसात करना यही हम सबों के लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी। वहीं प्रखंड अध्यक्ष मनोज उपाध्याय ने कहा कि महान देश भक्त एवं हमारे देश को अंग्रेजों से अहिंसा के बल पर आजाद कराकर हम सब को स्वतंत्रता प्रदान करने वा...