Jamui News: चकाई पुलिस ने तीन वारंटियों को किया गिरफ्तार
जमुई, सितम्बर 11 -- Jamui News: चकाई । निज प्रतिनिधि चकाई थाना पुलिस ने वारंटियों के धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया। जिसमें पुलिस ने अलग-अलग गांवों से एक इश्तहार वारंटी सहित तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष सर्वजीत कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में थाना क्षेत्र के बाघा गांव से वारंटी दिपलाल पासवान एवं गुडि़याडीह गांव से ब्रह्मदेव यादव को गिरफ्तार किया गया।दोनों के विरुद्ध न्यायालय से वारंट जारी था। वहीं कोकिलाटांड़ गांव से इश्तहार वारंटी मोहन पासवान को गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष बताया कि कागजी प्र्त्रिरया पूरी करने के बाद सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
शहीद अब्दुल हमीद की मनाई गई 61वीं शहादत दिवस फोटो - 21 परिचय - श्रद्धा सुमन अर्पित करते लो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.