जमुई, नवम्बर 28 -- Jamui News: ​चकाई । निज प्रतिनिधि ​भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज एवं विकेटकीपर ईशान किशन गुरुवार की रात अपनी मां के साथ बाबा बैद्यनाथ की नगरी देवघर जाने के क्रम में कुछ देर के लिए चकाई मुख्य चौक पर रुके। रात करीब 9 बजे जब उनका काफिला चकाई चौक पर रुका तो वहां मौजूद लोगों की नजर उन पर पड़ी। अपने पसंदीदा खिलाड़ी को अचानक अपने बीच पाकर स्थानीय युवाओं में खुशी की लहर दौड़ गई।​ ईशान किशन ने चकाई मुख्य चौक स्थित केशरी चाय दुकान पर करीब आधे घंटे तक समय बिताया। इस दौरान उन्होंने अपनी मां और परिजनों के साथ गरमा-गरम चाय के साथ ही पेड़े का स्वाद चखा। स्टार क्रिकेटर के चकाई पहुंचने की खबर फैलते ही मुख्य चौक पर बड़ी संख्या में युवा प्रशंसक जमा हो गए। प्रशंसक युवाओं ने ईशान किशन का गर्मजोशी से स्वागत किया। ईशान ने भी बेहद सादगी के स...