जमुई, अक्टूबर 13 -- Jamui News: ​चकाई। निज प्रतिनिधि चंद्रमंडीह थाना पुलिस ने शराब पीने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष गजेंद्र कुमार ने बताया कि गश्ती के क्त्रम में ग़श्ती दल ने बिशनपुर मोड़ के पास से नशे की हालत में तीन युवकों को पकड़ा। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सोनया गांव निवासी अनिल यादव, रूपेश यादव और अजय कुमार के रूप में हुई है। तीनों सड़क किनारे शराब के नशे में घूम रहे थे, जिन्हें हिरासत में लेकर ब्रेथ एनालाइजर व चिकित्सीय जांच कराई गई, जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई।​ वहीं गोपीडीह के समीप एक व्यक्ति के शराब के नशे में धुत होकर हो-हंगामा करते अजय पासवान को गिरफ्तार किया गया है। सभी के विरुद्ध बिहार उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जमुई भेजा गया है।​

हिंदी हिन्द...