जमुई, सितम्बर 29 -- Jamui News: चकाई । निज प्रतिनिधि चकाई प्रखंड के सीमावर्ती क्षेत्र के ग्रामीणों ने माधोपुर के बजाय पंचायत मुख्यालय घुटवे को नया प्रखंड बनाने की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। ग्रामीणों ने प्रखंड प्रशासन द्वारा भेजे गए माधोपुर के प्रस्ताव को निरस्त कर एक उच्च स्तरीय कमेटी से पुन: स्थलीय जांच कराने की मांग की है।​समाजसेवी पिंटू यादव के नेतृत्व में सौंपे गए आवेदन में कहा गया है कि प्रस्तावित माधोपुर, चकाई मुख्यालय से महज 10 से 12 किलोमीटर की दूरी पर है। वहीं घुटवे, कल्याणपुर, रामसिंहडीह सहित झाझा की टेलवा, कनौदी व खुरंडा जैसी सुदूर पंचायतों की दूरी 25 से 30 किलोमीटर से भी अधिक है। यदि घुटवे को नया प्रखंड बनाया जाता है, तो दोनों प्रखंडों की करीब 8 से 10 पंचायतों की दूरी सिमटकर 10 से 15 किलोमीटर रह जाएगी, जिससे ...