Jamui News: घर के बंगले पर आकर किया मारपीट मारपीट में ससुर बहु घायल
जमुई, अगस्त 8 -- Jamui News: खैरा। निज संवाददाता खैरा थाना क्षेत्र के कैराकादो गांव की रबीना खातुन पति मो यासिक मियां ने खैरा थाना में एक आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने अपने आवेदन में लिखी है कि वे अपने घर के बंगले पर बैठी थी। उसी समय गांव के ही जाबिर मियां सहित 5 लोगों ने उनके दरवाजे पर आकर गाली-गलौज करने लगे। जब वे गाली देने से मना किया तो जान मारने की नीयत से मारपीट करने लगे। मेरे ससुर रोकना चाहे तो उनके उंगली में गरसा से काट दिया और मेरे कान में सोने के बाली को नोच लिया। आगे उन्होंने कहा कि अगर केस मुकदमा करोगी तो जान से मार देंगे। खैरा थाना पुलिस आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.