जमुई, जुलाई 27 -- Jamui News: लक्ष्मीपुर। निज संवाददाता ग्रामीण सड़क के जर्जर होने से आवागमन में परेशानी होती है। साथ ही हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। मामला लक्ष्मीपुर-गुरिया भाया नजारी गोड्डी ग्रामीण सड़क से जुड़ा है। सड़क दो पंचायत से गुजरती है। जिसमें नजारी और हरला पंचायत का नाम शामिल है। पंचायत नजारी स्थित सड़क में जगह-जगह छोटे-बड़े गड्ढे हो चुके हैं। गड्ढे होने का कारण वैसे जगहों पर बराबर जलजमाव का होना बताया जाता है। जहां आवागमन के दौरान हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। वैसे गड्ढे का आकार प्रकार दिन व दिन बढ़ते ही जा रहा है। जबकि इस ग्रामीण सड़क से प्रखंड के कुछ पंचायत के दर्जन भर गांव का सीधा जुड़ाव है। जिस लेकर ग्रामीण सड़कों पर छोटे-छोटे वाहनों का परिचालन होते रहता है। जिसकी संख्या दिन व दिन बढ़ते ही जा रहा है। वैसे पंचायत में मड़...