जमुई, जुलाई 6 -- Jamui News: झाझा । निज संवाददाता शनिवार की शाम दो किशोरों से मोबाइल की छिनतई एवं उसी क्रम में फायरिंग कर एक किशोर को घायल कर देने के मामले में दो अज्ञात नकाबपोशों को आरोपित बनाया गया है। इस बीच घायल किशोर का स्थानीय सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उसे बेहतर इलाज को जमुई रेफर कर दिया था। शनिवार शाम की उक्त घटना झाझा थाना के चितोचक, सुंदरनगर की बताई गई थी। वैसे फौरी तौर पर घटना के पीछे लड़कों के बीच किसी बात को ले आपसी विवाद की बात बताई जा रही थी। इस क्रम में झाझा के बरमसिया गांववासी करीब 16 वर्षीय पीड़ित किशोर सचिन कुमार, पिता कटिमन यादव ने थाना में दिए आवेदन में बताया है कि शनिवार के सायं छह बजे वह अपने साथी महेश व सनोज संग बोस बगान के करीब स्थित खेत पर गया था। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: मारपीट व गोलीबारी माम...