जमुई, जुलाई 3 -- Jamui News: बरहट। निज संवाददाता प्रखंड क्षेत्र के प्लस टू उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय गुगुलडीह में शुक्रवार को जमुई डीईओ दयाशंकर सिंह का औरंगाबाद तबादले के बाद विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। शिक्षक-शिक्षिका एवं कर्मचारियों ने शॉल और पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें सम्मानित करते हुए नई जिम्मेदारी के सफल निर्वहन की शुभकामनाएं दीं। वक्ताओं ने कहा कि संक्षिप्त कार्यकाल के बावजूद डीईओ ने अपनी सादगी, कार्यकुशलता और सहयोगात्मक कार्यशैली से सभी का विश्वास जीता। प्रधानाध्यापक सत्यनारायण प्रसाद कुर्मी ने कहा कि उन्होंने शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किए और उनका मार्गदर्शन सदैव प्रेरणादायी रहा। उल्लेखनीय है कि दयाशंकर सिंह का स्थानांतरण जमुई से औरंगाबाद किया गया है। उनके स्थान पर सारण के पूर्व जिला का...