Jamui News: गिद्धौर में 50 लीटर देसी शराब के साथ युवक गिरफ्तार, इलेक्ट्रिक स्कूटी जब्त
जमुई, अगस्त 23 -- Jamui News: गिद्धौर। निज संवाददाता गिद्धौर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर प्लास्टिक के बोरे में रखकर तस्करी हेतु ले जा रहे 50 लीटर देशी महुआ शराब के खेप के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान कैराकादो निवासी विकास कुमार मंडल पिता अशोक मंडल के रूप में हुई है। वह बजाज इलेक्ट्रिक स्कूटी से सेवा सरसा मोड़ से रतनपुर के रास्ते कैराकादो एक प्लास्टिक के बोरा में शराब को लेकर जा रहा था तभी गिद्धौर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सेवा सरसा मोड़ के निकट से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से शराब से भरे बोरा और तस्करी में प्रयुक्त इलेक्ट्रिक स्कूटी को भी जब्त कर लिया है। थानाध्यक्ष राशि मालिक ने कहा कि आरोपी के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.