जमुई, अगस्त 19 -- Jamui News: गिद्धौर। निज संवाददाता मंगलवार को प्रखंड संसाधन केंद्र गिद्धौर में प्रखंड विद्यालयों के प्रधानों के साथ गुरुगोष्ठी आयोजित की गयी। आयोजित गुरूगोष्ठी की अध्यक्षता प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी निलेश कुमार ने की। वहीं बैठक को संबोधित करते हुए बीईओ निलेश कुमार ने शिक्षा की गुणवत्ता और सरकारी योजनाओं के ्त्रिरयान्वयन को लेकर कुल 20 महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की। बीईओ ने सभी प्रधानों को दिए जरूरी निर्देश स्थाई एवं अस्थाई भंडार पंजी को समय पर अद्यतन कर सत्यापित करवाना सुनिश्चित करने। अपार आईडी निर्माण का कार्य लक्ष्य के अनुरूप पूरा करने, पीबीएल कार्य निर्धारित समय में संपादित करने शिक्षकों एवं बच्चों का एफआरएस पर शत-प्रतिशत रजिस्ट्रेशन कराने निर्धारित तिथि को अभिभावक संगोष्ठी अनिवार्य रूप से आयोजित करने, विद्य...