Jamui News: गिद्धौर में नदी में भैंस धोने को लेकर हुई मारपीट
जमुई, सितम्बर 16 -- Jamui News: गिद्धौर निज संवाददाता गिद्धौर थाना क्षेत्र में नदी में भैंस धोने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गयी। मारपीट में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, नदी में भैंस धोने को लेकर कहासुनी राजेन्द्र यादव एवं शंभू यादव में हो गया। जो देखते ही देखते मारपीट की घटना में तब्दील हो गया। इस दौरान राजेन्द्र यादव, पिता अनडू यादव पर पड़ोसी कैलू यादव के पुत्र शंभु यादव ने हमला कर दिया। हमले में पीड़ित के आंख के पास, माथे और सिर पर गंभीर चोटें आयी हैं। घटना में हुए मारपीट की वजह से सिर फटने के बाद परिजन ने उसे घायल अवस्था में ईलाज हेतु दिग्विजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गिद्धौर लेकर पहुंचे, जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: गिद्धौर में नदी में भैंस ध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.