Jamui News: गिद्धौर में धूमधाम से मनाई गई मां काली की सलौनी पूजा, गांवों में लगा भोग
जमुई, जुलाई 15 -- Jamui News: गिद्धौर । निज संवाददाता सावन माह के पूर्व मंगलवार को गिद्धौर प्रखंड के विभिन्न गांवों में मां काली की वार्षिक सलौनी पूजा धार्मिक उल्लास और आस्था के साथ मनाई गई। परंपरा के अनुसार गांव वासियों ने फूल, बेलपत्र, फल और नैवेद्य के साथ विभिन्न प्रकार के पकवानों का भोग लगाया। गेनाडीह गांव में कुंधुर पंचायत के मंदिर में यजमान लालजी प्रसाद, पंडित रजनीकांत पांडेय और पूजा समिति के सदस्यों की देख-रेख में पूजा संपन्न हुई। ग्रामीणों ने गांव की सुख-समृद्धि के लिए मां से आशीर्वाद मांगा। इसके बाद महाप्रसाद का वितरण किया गया। इधर बंधौरा गांव में बाबा हरिहर नाथ, बाबा कोकिलचंद के साथ मां काली की पूजा पुरोहित बमबम पांडेय और यजमान बुधन पांडेय के देख-रेख में की गई। वहीं धोबघट के प्राचीन काली मंदिर में सदियों पुरानी परंपरा के अनुसार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.