जमुई, अगस्त 25 -- Jamui News: गिद्धौर । निज संवाददाता सावन की चौथी सोमवारी पर गिद्धौर पूरी तरह शिव के रंग में रंग गया। मौका था बाबा भोलेनाथ की आराधना का सुबह से ही प्रखंड के हर शिवालय में हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष गूंजने लगे। सबसे ज्यादा भीड़ क्षेत्र के सबसे प्राचीन बाबा बूढ़ानाथ मंदिर में देखी गयी। बाबा बूढ़ानाथ मंदिर में महिलाओं, पुरुषों और बच्चों की लंबी कतारें लगी रहीं। श्रद्धालुओं ने गंगाजल, दूध, दही, शहद, बेलपत्र, धतूरा, भांग और फूल लेकर मंदिर पहुंचे और विधि-विधान से महादेव का जलाभिषेक किया, मंदिर में बजती घंटियों और शंख की आवाज से पूरा परिसर शिव की भक्ति में रम गया। यह भी पढ़ें- Ghumla News: गुमला में हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजे मंदिर-शिवालय सिर्फ बूढ़ानाथ ही नहीं, पंच मंदिर, बाबा विकटनाथ, त्रिपुर सुंदरी मंदिर, रतनपुर शिवा...