Jamui News: गिद्धौर में खुला प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र, सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाओं की राह आसान
जमुई, अक्टूबर 11 -- Jamui News: गिद्धौर, निज संवाददाता क्षेत्रवासियों को अब सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाओं के लिए दूर-दराज के बाजारों का रुख नहीं करना पड़ेगा। गिद्धौर में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का शुभारंभ किया गया। जिसका उद्घाटन चिकित्सक डॉ. मनोज कुमार झा, केनरा बैंक हथिया के शाखा प्रबंधक मुन्ना टुडू, भाजपा नेता कुणाल सिंह, डीवाईजेड के चेयरमैन पंकज सिंह ने संयुक्त रूप से किया। केंद्र के शुरू होने से स्थानीय लोगों, विशेषकर आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को किफायती दरों पर दवाएं मिलने की उम्मीद जगी है। इस मौके पर चिकित्सक डॉ. मनोज कुमार झा ने कहा कि जन औषधि केंद्र का मुख्य उद्देश्य आम लोगों को कम कीमत पर गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाएं उपलब्ध कराना है। अक्सर महंगी दवाओं के कारण मरीजों और उनके परिजनों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.