जमुई, सितम्बर 3 -- Jamui News: गिद्धौर । निज संवाददाता गिद्धौर थाना क्षेत्र के मौरा पंचायत के बरनार नदी स्थित घनश्याम घाट से दिनदहाड़े बालू उठाव कर ले जा रहे ट्रैक्टर को पुलिस ने जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार गिद्धौर पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बरनार नदी से लगातार अवैध बालू का उठाव कर तस्करी की जा रही है। इस पर थानाध्यक्ष के निर्देश पर अवर निरीक्षक रंजीत कुमार राय के नेतृत्व में टीम ने मौरा में छापेमारी की और बालू लदा ट्रैक्टर पकड़ लिया। गिरफ्तार चालक की पहचान मौरा निवासी बच्चू यादव उर्फ विष्णुदेव यादव के पुत्र संदीप कुमार यादव के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध कांड संख्या-183/26 दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...