Jamui News: गिद्धौर के सेवा में शराब के नशे में घर में घुसकर मारपीट
जमुई, जुलाई 19 -- Jamui News: गिद्धौर । निज संवाददाता थाना क्षेत्र के सेवा गांव में शराब के नशे में धुत पड़ोसियों द्वारा घर में घुसकर एक महिला के साथ मारपीट किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। मामले में पीड़िता का आरोप है कि घटना के दो दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस पीड़िता के घर जांच के लिए नहीं पहुंची है। घटना से आहत पीड़ित महिला उर्मिला देवी ने बताया कि गांव के ही पड़ोसी चतरगुण रजक एवं उनके पुत्र बंटी रजक ने शराब पीकर उनके घर में घुसकर उनके साथ मारपीट की। घटना के तुरंत बाद उन्होंने गिद्धौर थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की थी। लेकिन थाना में आवेदन देने के बाद से ही आरोपी लगातार उन्हें धमका रहे हैं। अपने जान माल के सुरक्षा के डर से पीड़ित परिवार दो दिनों से थाने का चक्कर लगा रहा है। पीड़िता के परिजनों ने पुलिस पर उदासीनता का आरोप ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.