जमुई, अगस्त 19 -- Jamui News: जमुई । निज संवाददाता जमुई जिले के सोनो थाना क्षेत्र अंतर्गत महेशरी कर्माटांड़ गांव में गली में पाइप निकालने को लेकर दबंग पड़ोसियों ने टांगी और लोहे की रॉड से हमला कर एक ही परिवार के चार लोगों को बुरी तरह घायल कर दिया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई और सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां मंगलवार की सुबह 10:00 बजे तक सभी का इलाज सदर अस्पताल में ही चल रहा है। घायलों में हरी साह, मनीष कुमार ,सचिन कुमार और कालेश्वर साह शामिल है। घायल ने मारपीट का आरोप लालमुनि साह, नवीन साह सहित अन्य लोगों पर लगाया है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: गली में पाइप निकालने को लेकर पड़ोसियों में मारपीट, चार घायल घायल ने बताया कि उनके घर के पास गली है गली में दोनों पक्ष द्वारा जमीन छोड़ा गया है। जिस वजह से नाली का पाइप गली में...