Jamui News: गरही में धूमधाम से मनाया गया मिलाद-उन-नबी
जमुई, अगस्त 26 -- Jamui News: खैरा । निज संवाददाता प्रखंड के गरही में मिलाद-उन-नबी उत्साह और धूमधाम से मनाया गया। मुस्लिम समुदाय ने पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्म की स्मृति में कार्यक्त्रम आयोजित किए। इस अवसर पर जुलूस निकाला गया, जिसमें बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों ने हिस्सा लिया। लोगों ने प्रेम, भाईचारे, शांति और सौहार्द का संदेश दिया। बच्चों के बीच चॉकलेट बांटी गई और राहगीरों व जुलूस में शामिल लोगों के लिए शरबत की व्यवस्था की गई।कार्यक्त्रम में सागर अंसारी, लुकमान अंसारी, जाहिद अंसारी और आफताब अंसारी समेत स्थानीय लोगों ने स्त्रिरय भूमिका निभाई। आयोजकों ने कहा कि मिलाद-उन-नबी का उद्देश्य पैगंबर मोहम्मद साहब की शिक्षाओं को याद कर समाज में इंसानियत और भाईचारा मजबूत करना है। यह भी पढ़ें- Lohardaga News: ईद मिलादुन्न्बी पर निकला जुलूस-ए-मोह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.