जमुई, अगस्त 23 -- Jamui News: खैरा। निज प्रतिनिधि सिकंदरा विधायक प्रफुल्ल कुमार मांझी ने क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान गरही डैम का निरीक्षण किया। डैम में पानी की कमी के कारण क्षेत्र के किसानों को धान की खेती में हो रही परेशानी को लेकर विधायक ने चिंता जताई। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जल संसाधन विभाग के जेई से डैम की स्थिति की जानकारी ली और आउटलेट में जमे गाद की सफाई कराने का निर्देश दिया ताकि पानी का समुचित प्रवाह हो सके और अधिक से अधिक किसानों को सिंचाई का लाभ मिल सके। इसके बाद विधायक ने परासी पहाड़ का भी भ्रमण किया। हाल ही में डीएम के द्वारा परासी पहाड़ का निरीक्षण कर इसे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की संभावनाओं का जायजा लिया गया था। इसी क्रम में विधायक भी वहां पहुंचे। मौके पर विनय केसरी, रामानंद सिंह, संतोष सिंह, बबलू सिंह और सुनील मांझ...