Jamui News: गणेश पूजनोत्स को लेकर क्षेत्र में बना रहा भक्तिमय माहौल
जमुई, सितम्बर 15 -- Jamui News: सोनो। निज संवाददाता सोमवार को क्षेत्र में गणेशोत्सव की धूम रही। उत्साही श्रद्धालुओं द्वारा भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर भगवान गणेश की पूजा अर्चना की।प्रखंड के डुमरी, औरेया, बलथर समेत कई गांवों में गणेश चतुर्थी के अवसर पर भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की गयी। गणेश पूजनोत्स को लेकर क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा। गणेशोत्सव के अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत पूजा-अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने आरती उतारकर विघ्नहर्ता गणेश से सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। प्रियांशु कुमार, आयुष कुमार, विनायक कुमार, बिट्टू कुमार, सिट्टू कुमार, आदित्य कुमार समेत दर्जनों श्रद्धालुओं ने पूजा में भाग लिया। यह भी पढ़ें- Lakhisarai News: गणेश प्रतिमा की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.