जमुई, नवम्बर 14 -- Jamui News: झाझा । निज संवाददाता झाझा के गणेशी मंदिर रोड पर सड़क के एक ओर बहता बदबूदार पानी लोगों के लिए परेशानी का सबब बना है। आसपास के लोगों ने बताया कि नदी रोड पर बहने वाला पानी चासनी को होता है जो वहां स्थित चंद मिठाई दुकानों से बहकर सड़क के रास्ते होते हुए गणेशी मंदिर के करीब तक जा पहुंचता है। व्यवसायी अखिलेश्वर प्र.बर्णवाल समेत आसपास के अन्य लोगों ने बताया कि उक्त बदबूदार पानी की वजह से छठ घाट पर आने वाले श्रद्धालुओं से लेकर स्नान ध्यान के बाद भगवान की पूजा को नित्य प्रति मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं की भी पवित्रता व स्वच्छता कहीं न कहीं मलिन होती है। साथ ही उनका मन भी खिन्न हो उठता है। लोगों ने बताया कि विगत में नप से शिकायत पर मु.पा संजय यादव ने आकर उक्त पानी बहाने वाले दुकानदारों को फटकारते हुए आइंदा इस तरह सड़क पर ...