Jamui News: खोए मोबाइल मिले, चेहरों पर लौटी मुस्कान
जमुई, जुलाई 8 -- Jamui News: सिकंदरा। निज प्रतिनिधि सिकंदरा थाना की पुलिस ने मंगलवार को ऑपरेशन मुस्कान के तहत कार्रवाई करते हुए दो लोगों के खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर उन्हें उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिया। जानकारी देते हुए सिकंदरा थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि दो लोगों का मोबाइल खो गया था जिसे हमारे थाना के पदाधिकारी के द्वारा ऑपरेशन मुस्कान के तहत दिया गया। मोबाइल प्राप्त करने वालों में लोहंडा गांव निवासी प्रदीप पासवान (पिता-स्व. केशव पासवान) तथा तुलाडीह गांव निवासी नीरज कुमार (पिता-नरेश रजक) शामिल हैं। अपना खोया मोबाइल वापस पाकर दोनों ने सिकंदरा थाना पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया। पुलिस ने लोगों से अपील की कि मोबाइल खोने या चोरी होने पर तत्काल थाने में सूचना दें ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.