Jamui News: खैरा में डांडिया-गरबा महोत्सव का आयोजन, महिलाओं और युवतियों ने लिया हिस्सा
जमुई, अक्टूबर 13 -- Jamui News: खैरा । निज संवाददाता खैरा मां दुर्गा पूजा शांति समिति की ओर से सोमवार की देर शाम मंदिर प्रांगण में डांडिया-गरबा महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्त्रम की शुरुआत दीप जलाकर की गई। इस दौरान महिलाओं और युवतियों में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्त्रम में डांडिया और गरबा की प्रस्तुति से माहौल उत्सवमय हो गया। महोत्सव में चार चांद लगाने के लिए झंकार डांस एकेडमी की टीम भी पहुंची। एकेडमी के कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुति से लोगों का मन मोह लिया। वहीं, खैरा की कई महिलाओं और युवतियों ने भी डांडिया कार्यक्त्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पारंपरिक अंदाज में डांडिया और गरबा करते हुए प्रतिभागियों ने कार्यक्त्रम का आनंद उठाया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: लखीसराय: बड़ी दुर्गा स्थान में डांडिया-गरबा महोत्सव का आगाज आयोजन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.