जमुई, जुलाई 3 -- Jamui News: जमुई। हिन्दुस्तान संवाददाता शहर में लागू नो एंट्री व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। गुरुवार दोपहर कचहरी चौक मलयपुर मार्ग पर सरिया लदे एक ट्रैक्टर ने सतगामा के पास कार में टक्कर मार दी, जिससे कार में सवार चार लोग घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रैक्टर को एक टेंपो चालक ने चकमा दिया जिसमें टेंपो के आगे का शीशा टूट गया। जिसके कारण ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया। ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर कार में ठोकर मार दी। दुर्घटना के बाद टेम्पो चालक मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, झाझा से पटना जा रहे संजय कुमार, पिंटू कुमार, उनकी पत्नी, बच्चे समेत अन्य लोग कार में सवार थे। इसी दौरान एक टेम्पो ने ट्रैक्टर को ओवरटेक करने के दौरान चकमा दे दिया। इससे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सामने चल रही कार से जा भिड़ा। हाद...