जमुई, नवम्बर 14 -- Jamui News: झाझा । निज संवाददाता लोकआस्था के महानतम पर्व छठ की खरीदारी को ले शनिवार को पूरे दिन झाझा के बाजारों में लोगों का जन सैलाब उमड़ता रहा। खरीदारों की भारी भीड़ ऐसी कि कोई दुपहिया वाहन तक की भी बात छोड़, खुद बेचारे खरीदारों का पैदल चलना तक भी दूभर हो रहा था। परेशानी का एक बड़ा कारण यह भी था कि एक ओर खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ी थी तो दूसरी ओर कुछ ऐसी ही बड़ी तादाद में बाजारों में फुटपथिया दुकानदार भी उमड़े थे। कदम-कदम पर फल व पूजन सामग्रियों की अस्थायी दुकानें सज जाने व फिर उन दुकानों पर खरीदारों का मजमा जमा होने से अन्य लोगों के लिए सड़कों पर चल पाना दुश्वार हो गया था। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: खरीदारों की भारी भीड़ से गुलजार रहे बाजार फल व छठ पूजा से जुड़ी सामग्रियों की रातोंरात लगी सैकड़ों दुकानों से बाजार पूरा गुलजार ह...