Jamui News: कोल्हुआ केवाल गांव के मुहाने पर नौ महीने से जमा है गंदा पानी
जमुई, जुलाई 17 -- Jamui News: बरहट। निज संवाददाता जरा आप सड़क पर जमा इस पानी को गौर से देखिए। यह काई के साथ आपको हरा दिखाई देगा। इतना ही नही अब इस पानी पर बड़े-बड़े मच्छर के साथ कई तरह के कीटाणु भी आपको तैरते दिखाई देंगे। बावजूद इसी पानी के रास्ते सैंकड़ों बच्चे नित्य आपको स्कूल जाते भी दिखाई देंगे तो इसी रास्ते ग्रामीणों का आना-जाना भी। क्योंकि यह रास्ता गांव के प्रवेश का रास्ता है जिसके मुहाने पर ही प्राथमिक विद्यालय केवाल है। मामला मलयपुर- लक्ष्मीपुर मुख्य मार्ग के नुमर पंचायत स्थित कोल्हुआ केवाल वार्ड संख्या-2 से जूड़ा है। यहां प्राथमिक विद्यालय के समीप पिछले नौ माह से जलजमाव है जो ग्रामीणों के लिए अभिशाप बन चुका है। अब लोगों का घरों से निकलना तक मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय के मुख्य द्वार से लेकर रामचंद्र रविदास के घर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.