जमुई, अक्टूबर 15 -- Jamui News: जमुई । नगर प्रतिनिधि केकेएम कॉलेज, जमुई की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा गुरुवार को राष्ट्रव्यापी 'नशा मुक्त युवा, विकसित भारत 100 सप्ताह संकल्प अभियान' के अंतर्गत 'योग एवं आत्म-सुरक्षा दिवस' का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. सुदीप्ता मंडल के पर्यवेक्षण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों एवं एनएसएस स्वयंसेवकों के बीच शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक सुदृढ़ता, आत्म-अनुशासन, व्यक्तिगत सुरक्षा तथा नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। यह भी पढ़ें- Sasaram News: महाविद्यालयों में योग एवं आत्मरक्षा दिवस कार्यक्रम आयोजितअभियान के तहत योग और आत्मरक्षा यह कार्यक्रम भारत के प्रधानमंत्री द्वारा 2 अगस्त 2026 को प्रारंभ किए ग...