जमुई, अक्टूबर 13 -- Jamui News: झाझा । नगर संवाददाता पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय झाझा में मंगलवार को स्थापना के बाद पहली बार पुस्तक मेले का आयोजन किया गया। विद्यालय के नवपदस्थापित प्राचार्य हरि सिंह मीना के नेतृत्व में आयोजित इस पुस्तक मेले में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मेले को लेकर बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। विद्यार्थी विभिन्न पुस्तकों को देखते, पढ़ते और उनके बारे में जानकारी लेते नजर आए।

पुस्तक मेले से पढ़ने की रुचि को बढ़ावा प्राचार्य हरि सिंह मीना ने कहा कि केंद्रीय विद्यालय झाझा का अपना भवन होने के बावजूद पुस्तकालय को विकसित करने में कुछ समय लग गया। अब विद्यालय में पुस्तकालय को व्यवस्थित और विकसित किया गया है। केंद्रीय विद्यालय संगठन के निर्देशों के अनुरूप पुस्तक मेले का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों के...