जमुई, सितम्बर 23 -- Jamui News: चकाई । निज प्रतिनिधि प्रखंड के चकाई पंचायत अंतर्गत हरिअंधी गांव स्थित सिंह तालाब में बी बी राम जी योजना से चल रहे निर्माण कार्य की मंगलवार को दिल्ली से आई दो सदस्यीय केंद्रीय टीम ने जांच की। जांच दल में मंत्रालय के सेक्शन ऑफिसर राकेश कुमार एवं प्रोजेक्ट ऑफिसर राज प्रसाद शामिल थे। जांच के क्त्रम में जांच दल ने योजना सूचना पट्ट का अवलोकन कर प्राक्कलित राशि व मानव दिवस के लक्ष्यों की पड़ताल की। इसके बाद अधिकारियों ने तालाब के भीतरी हिस्से में उतरकर मिट्टी खुदाई, तटबंध निर्माण और जल संरक्षण संरचना का तकनीकी मुआयना किया। कनीय अभियंता नीलकमल सिंह व तकनीकी सहायकों के सहयोग से फीता डालकर तालाब की लंबाई, चौड़ाई और गहराई की वास्तविक पैमाइश कराई। जो अभिलेखों के अनुकूल पाई गई।​कार्यस्थल पर महिला मेट्स ने नेटवर्क बाधा के ...