Jamui News: केंद्रीय टीम ने की विवादों में घिरे आहर की जांच
जमुई, सितम्बर 23 -- Jamui News: झाझा । निज संवाददाता केंद्रीय टीम ने मंगलवार के अपराह्न विवादों में घिरे,या कहें कि लाए गए झाझा प्रखंड की धमना पंचायत के आहरों की गहन जांच की। राकेश कुमार एवं राजकुमार गुप्ता नामक दो अधिकारियों वाली केंद्रीय टीम ने वीबी जीरामजी के तहत धमना पंचायत में निर्माणाधीन डुमरियाटांड़ जोर स्थित उक्त आहर की जांच की,जिसे पानी से लबालब होते हुए भी उसकी खुदाई के नाम पर मजदूरी की राशि का गड़बड़झाला किए जाने का दावा बीते दिनों कुछ छोरों से सामने आया था। हालांकि, उक्त कथित गड़बड़झाले के दावों के बाद विभागीय छोरों से यह खुलासा भी सामने आता मिला था कि जिस जलस्त्रोत को पानी से लबालब बताया गया था वह डुमरियाटांड़ का आहर नहीं,अपितु चंद वर्षों पूर्व लघु सिंचाई विभाग द्वारा निर्मित कसैवा आहर था। जबकि वीबी जीरामजी का आहर अभी बीते दिनों तक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.