जमुई, नवम्बर 2 -- Jamui News: सिकंदरा, निज प्रतिनिधि। रविवार को कुशवाहा भवन सिकंदरा में सिकंदरा, अलीगंज, हलसी एवं रामगढ़ प्रखंड के कुशवाहा समाज के गणमान्य लोगों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता डॉ. प्रभात कुमार के द्वारा किया गया। सिकंदरा-जमुई रोड स्थित कुशवाहा भवन में संचालित कुशवाहा कल्याण समिति के नए अध्यक्ष के चयन को लेकर आमसभा बुलाई गई। इसमें सर्वसम्मति से सुशील महतो उर्फ मूसो महतो को कुशवाहा कल्याण समिति सिकंदरा का अध्यक्ष चुना गया। इस अवसर पर उपस्थित समाज के लोगों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बधाई दी तथा समिति के माध्यम से समाज की एकता, शिक्षा, सामाजिक विकास और आपसी सहयोग को मजबूत बनाने पर जोर दिया। बैठक में पूर्व महासचिव राजेंद्र महतो, पूर्व उपाध्यक्ष दानी महतो, मकेश्वर महतो, विष्णुदेव महतो, भोला महतो, ज्योतिष कुम...