Jamui News: कुर्की और इश्तेहार वारंटी समेत दो आरोपी गिरफ्तार
जमुई, अगस्त 19 -- Jamui News: खैरा, निज संवाददाता वारंटियों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत गरही थाना पुलिस ने मंगलवार की मध्य रात्रि दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई थाना अध्यक्ष बिपिन चंद्र पलटा के नेतृत्व में की गई। पुलिस के अनुसार, ललू यादव, पिता जमुना यादव, निवासी मसरहंडी को कुर्की वारंट के मामले में गिरफ्तार किया गया। वहीं शुकदेव मांझी, पिता केदार मांझी को इश्तहार वारंट के मामले में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद आवश्यक कानूनी प्र्त्रिरया शुरू कर दी है। पुलिस की इस कार्रवाई से वारंटियों में हड़कंप की स्थिति है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.