Jamui News: कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास का पांच घंटे निरीक्षण, डीईओ ने दिए आवश्यक निर्देश
जमुई, अगस्त 24 -- Jamui News: जमुई, नगर प्रतिनिधि जिला शिक्षा पदाधिकारी, जमुई द्वारा रविवार को पूर्वाह्न 10 बजे कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास टाइप-3 का विस्तृत निरीक्षण किया गया। करीब पांच घंटे तक चले निरीक्षण के दौरान छात्रावास के दोनों भवनों के प्रत्येक हिस्से का बारीकी से जायजा लिया गया और व्यवस्थाओं में सुधार को लेकर कई आवश्यक निर्देश दिए गए। निरीक्षण के क्त्रम में जिला शिक्षा पदाधिकारी ने छात्रावास में रहने वाली छात्राओं से अलग-अलग संवाद कर उनकी समस्याओं एवं व्यवस्थाओं को लेकर फीडबैक लिया। साथ ही छात्राओं की करियर काउंसलिंग भी की गई। उन्होंने छात्राओं को पढ़ाई के साथ अपने भविष्य के लक्ष्य निर्धारित कर उसे हासिल करने के लिए निरंतर प्रयास करने के लिए प्रेरित किया। डीईओ ने छात्रावास के सभी कमरों, किचन, किचन स्टोर रूम, वाशरूम, गैलरी एवं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.