जमुई, अक्टूबर 6 -- Jamui News: बरहट । निज संवाददाता बरहट थाना क्षेत्र के केड़िया गांव में मंगलवार की शाम करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव के सिंटू यादव 35 साल पिता चुन्नी यादव के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार सिंटू यादव अपने धान के खेत की पटवन के लिए मोटर चलाने की तैयारी कर रहे थे।इसी दौरान बिजली बोर्ड में पलक लगाने के क्रम में वह करंट की चपेट में आ गए।तथा जमीन पर गिर पड़े।परिजन जब तक कुछ समझ पाते, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद परिजनों ने इसकी सूचना बरहट थाना पुलिस को दी।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच-पड़ताल कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्र्त्रिरया शुरू कर दी। इस संबंध में बरहट थानाध्यक्ष कुमार संजीव ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचे । घटना की छ...