जमुई, जुलाई 14 -- Jamui News: बरहट। निज संवाददाता 6 अगस्त 2023 का दिन जमुई वासियों के लिए खुशी का दिन था। इस दिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ऑनलाईन रिमोट कंट्रोल के जरिए जमुई रेलवे स्टेशन का चयन अमृत भारत स्टेशन के रूप में कर विकास की हरी झंडी दिखाई थी। यह भी पढ़ें- Bagaha News: अमृत भारत स्टेशन का निर्माण तीन वर्षों में 50 फीसदी भी नहींस्टेशन की सजावट और कार्यक्रम अमृत भारत स्टेशन की घोषणा को लेकर जमुई स्टेशन को दुल्हन की तरह सजाया गया था। रेलवे के अधिकारी सहित स्थानीय सांसद एवं विधायक भी इसके गवाह रहे थे। इस दिन स्टेशन परिसर में रंगा-रंग कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया था जिसमें स्कूली बच्चों सहित अन्य ने भाग लिया था। अमृत भारत के रूप में चयन पश्चात स्टेशन के विकास के लिए केंद्र की सरकार ने 23.36 करोड़ रुपए आवंटित कर दिया। पदाधिकारी सहि...