जमुई, अगस्त 17 -- Jamui News: चकाई । निज प्रतिनिधि प्रखंड में पेट्रोलियम पदार्थों का अवैध कारोबार लंबे समय से चल रहा है।इस कारोबार में कई लोग शामिल हैं । गादी गांव में ही अन्य बड़े कारोबारी इस धंधे में शामिल बताए जाते हैं।इस कारोबार को सफेदपोश नेताओं का भी संरक्षण प्राप्त है। जिससे यह धंधा काफी फलफूल रहा है । प्रखंड के गादी, अंडीडीह, बेशकीटांड,बसबुटी सहित अन्य जगहों पर इस अवैध कारोबार के संचालित होने की बात बताई जाती है। कुछ माह पूर्व चन्द्रमंडीह थाना क्षेत्र के बेशकीटांड में छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध पेट्रोलियम पदार्थ बरामद किया गया था। अब गादी गांव में छापेमारी कर 14 ड्रम अवैध पेट्रोलियम पदार्थ बरामद किया गया है। बड़े कारोबारियों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं होने से स्थानीय लोगों में कई तरह की चर्चा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...