जमुई, अगस्त 17 -- Jamui News: खैरा । निज संवाददाता स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर खैरा थाना पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत सराहनीय पहल करते हुए बरामद किए गए छह गुम मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को वापस सौंपे। शनिवार, 15 अगस्त को खैरा थाना परिसर में थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने सभी मोबाइल संबंधित धारकों को सौंपे।

मोबाइल वापस मिलने की खुशी मोबाइल वापस मिलने पर लाभार्थियों के चेहरे पर खुशी साफ झलक उठी। मोबाइल प्राप्त करने वालों में खैरा निवासी राहुल कुमार, केंडीह निवासी निशार खान, चांगोडीह निवासी गोपाल चौधरी, निजुवारा निवासी नगीना पासवान, डुमरकोला निवासी मकेश्वर यादव और मांगोबन्दर निवासी अभिनव कुमार शामिल हैं। पुलिस की स्त्रिरयता से बरामद किए गए मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों तक पहुंचाए गए। मोबाइल मिलने के बाद सभी लाभार्थियों ने खैरा थाना...