जमुई, नवम्बर 10 -- Jamui News: सिमुलतला । निज संवाददाता सिमुलतला-चकाई मुख्य सड़क मार्ग पर नागवे मोड़ के निकट मनोज सीमेंट दुकान के सामने एक ऑटो और सिफ्ट कार में अपने सामने की सीधी टक्कर में ऑटो पर सवार एक व्यक्ति बुरी तरह से घायल हो गया। घटना के बाद सिफ्ट कार चालक घटना स्थल से सिमुलतला की ओर तेजी से भाग निकला। घटना को देखते ही स्थानीय युवक कार का पीछा करते हुए लोहिया चौक के निकट पकड़ कर सिमुलतला थाना को कार सहित कार चालक को सौंप दिया। घायल को सिमुलतला के निजी क्लिनिक में प्राथमिक उपचार कराया गया। घायल व्यक्ति का बायां कंधा टूट गया। प्राथमिक उपचार करने के बाद घायल को बेहतर इलाज के लिए झाझा के एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया है। घटना मंगलवार करीब 4 बजे दिन की है। घायल युवक की पहचान चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र के रामसिंगडीह गांव निवासी राधो दास का 3...