जमुई, जुलाई 25 -- Jamui News: झाझा । नगर संवाददाता प्रखंड अंतर्गत बोड़वा पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिकरडीह में बच्चों द्वारा शिकायत से जुड़ा एक वीडियो वायरल होने के बाद शनिवार को शिक्षा विभाग की ओर से जांच शुरू की गई। सरकारी स्कूलों के बच्चों को विद्यालय में भोजन करने के लिए प्रधानमंत्री पोषण योजना अर्थात मध्याहन भोजन योजना (एमडीएम) के प्रखंड संसाधन समन्वयक (बीआरपी) संतोष कुमार ने विद्यालय पहुंच कर मामले की गहन जांच-पड़ताल की। जांच के दौरान बीआरपी ने छात्र-छात्राओं से अलग-अलग और सामूहिक रूप से पूछताछ की। इसके बाद उन्होंने बच्चों के बीच बैठकर खुद भी एमडीएम का भोजन ग्रहण किया। उनके साथ प्रभारी प्रधानाध्यापक ओंकार प्रसाद यादव ने भी बच्चों संग पंक्ति में बैठकर भोजन किया। बीआरपी ने कहा कि उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिकरडीह में कुछ असामाजि...