जमुई, जुलाई 2 -- Jamui News: जमुई/बरहट। निज संवाददाता एनएच 333 मलयपुर-लक्ष्मीपुर मुख्य मार्ग का मनुषघट्टा पुल व उसके आसपास का इलाका इन दिनों सड़क दुघर्टना का हॉट स्पाट बन चुका है। बीते कुछेक वर्षों में दर्जनों लोगों ने पांड़ो चौक से लेकर नुमर, खादी ग्राम तथा हीरा बाबा जख के पास अपनी जान गंवा चुके हैं। एनएच 333 का मलयपुर-लक्ष्मीपुर मुख्य मार्ग का यह इलाका अब सड़क नहीं मौत का रास्ता बन चुका है। बीते कुछ वर्षों में महज एक किलोमीटर के दायरे में हुई सड़क दुर्घटनाओं ने कई घरों के चिराग बुझा दिए हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि अधिकतर हादसे हाइवा, ट्रैक्टर और बालू लदे भारी वाहनों की चपेट में आने से हुई है। लेकिन घटना पीड़ित परिजनों का सड़क जाम तथा जिला प्रशासन का मुआवजे का आश्वासन तक सिमट कर रह गया है। जबकि जिम्मेदार विभाग अब तक मौन साधे हुए है。 यह भी प...