जमुई, अक्टूबर 23 -- Jamui News: झाझा । निज संवाददाता मताधिकार सबसे बड़ा अधिकार है और लोकशाही की शक्ति सबसे बड़ी शक्ति है,यह सभी जानते हैं। किंतु,लोकतंत्र के इस मेले या महापर्व में गाहे-बगाहे कुछ ऐसे दृष्टांत भी सामने आते मिल जाते हैं जो औरों के लिए भी प्रेरणादायी होते हैं। ऐसा ही एक दृष्टांत शुक्रवार को विधान परिषद की कोसी स्नातक सीट के चुनाव में झाझा प्रखंड कार्यालय स्थित मतदान केंद्र पर सामने आता मिला। लोकतंत्र की मिसाल जलाए रखने वाले सजग मतदाता का नाम है सिंटू साव,जो झाझा नप के चरघरा का रहने वाला है। इनका पेशा नगर थाना के समीप फुटपाथ पर सब्जी बेचने का काम करते हैं। बड़ी बात यह कि अत्यंत निर्धन होने के साथ-साथ ये अत्यधिक दिव्यांगता के भी शिकार हैं। पर,शरीर भले दिव्यांग हो,किंतु इनका हौसला बुलंद दिखा.....सरकार से मिले तिपहिया से बूथ तक गए औ...