Jamui News: इंजेक्शन लगने के बाद बच्चे की मौत, परिजनों ने ग्रामीण चिकित्सक पर लगाए गंभीर आरोप
जमुई, सितम्बर 6 -- Jamui News: जमुई । निज संवाददाता टाउन थाना क्षेत्र के मंझावे इलाके में इलाज के दौरान एक बच्चे की मौत का मामला सामने आया है। उक्त घटना शनिवार का बताया जाता है। मृतक बच्चे की पहचान मंझावे निवासी दिनेश दास के पुत्र विवेक कुमार 10 साल के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि बच्चे को हल्का बुखार था और इलाज के दौरान इंजेक्शन लगाए जाने के बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। हालांकि, बच्चे की मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम और चिकित्सकीय जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। मृतक की मां शोभा देवी ने बताया कि विवेक को करीब दो दिनों से हल्का बुखार था। बुखार बढ़ने पर उन्होंने बच्चे को आधी गोली पैरासिटामोल दी थी। करीब एक घंटे बाद फिर बुखार आने लगा। इसके बाद सुबह बच्चे को इलाज के लिए ले जाने की तैयारी की गई।
इलाज के लिए चिकित्सक के पास जाना मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.