जमुई, सितम्बर 29 -- Jamui News: चकाई । निज प्रतिनिधि प्रखंड क्के पोझा पंचायत अंतर्गत चहबच्चा गांव में आवास योजना के वितरण में भारी अनियमितता का मामला सामने आया है। मंगलवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नगर संगठन मंत्री सौरभ कुमार ने प्रखंड कार्यालय पहुंच बीडीओ मनीष आनंद को एक शिकायती आवेदन सौंपकर आवास वितरण में गड़बड़ी की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।​बीडीओ को दिए आवेदन में कहा गया है कि वार्ड संख्या 14 में बिचौलियों की मिलीभगत से आवास योजना की राशि का बंदरबांट किया जा रहा है। जिन लोगों के पास पहले से पक्का मकान उपलब्ध है, उन्हें मिलीभगत कर योजना का लाभ दिया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Jamui News: आवास प्लस 2.0 सर्वे सूची में गड़बड़ी को लेकर पंसस ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन वहीं दूसरी ओर झोपड़ी और कच्चे मकानों में गुजर-बसर कर ...