जमुई, जुलाई 15 -- Jamui News: सोनो। निज संवाददाता स्थानीय पुलिस ने आर्म्स एक्ट के एक पुराने मामले में फरार चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, सोनो थाना कांड संख्या-251/19, धारा 399/402 भादवि एवं 25(1-बी)ए/26/35 आर्म्स एक्ट के नामजद अभियुक्त लंगड़ा पासवान उर्फ राजेंद्र पासवान निवासी गिद्धाडीह, थाना बटिया, जिला जमुई को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को न्यायालय में प्रस्तुत करने के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। यह भी पढ़ें- पॉक्सो एक्ट का आरोपित सीवान से गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...